चंडीगढ़ के मेयर चुनाव टलने पर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कहा- डर गई है बीजेपी

0
Chandigarh mayor elections

चंडीगढ़ में 18 जनवरी यानि आज मगर के चुनाव होने वाले थे जोकी अब टल गया है। ये चुनाव पीठासीन अधिकारी के बीमार होने के चलते टाला गया है। हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव टाले जाने को लेकर बीजेपी को घेरा। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ रही हैं।

AAP पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”आप और कांग्रेस ने मिलकर ये फ़ैसला लिया है कि हाईकोर्ट जाएंगे ताकि मेयर का चुनाव हो। जिसमें इंडिया गठबंधन जीत रही है और बीजेपी हार रही है। आप सोचिए ये तो मेयर का चुनाव है, इसने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। लोकसभा चुनावों में क्या होगा। वो कहते हैं, ”हम आज भी चुनाव समिति से यही गुजारिश करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुए हैं तो दूसरे को नियुक्त कर दें। आज चुनाव की तारीख़ थी, आज चुनाव होने चाहिए। ये दिखाता है कि बीजेपी डर गई है और बच्चे जैसा बर्ताव कर रही है। राघव बोले, ”हम लोगों के पास आज इस बिल्डिंग में जाने के लिए पास थे, पर एंट्री बंद कर दी गई है। कहा गया कि पीठासीन अधिकारी बीमार हैं, चंडीगढ़ में जो हुआ वो झलक है 2024 चुनाव में भी ये प्रभावित करने के लिए हर नुस्खा अपनाएंगे। हमने हाईकोर्ट में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपील की है। चंडीगढ़ के कांग्रेस प्रमुख हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा, ”बीजेपी हार से डर गई है। ये लोग नैतिक तौर पर तभी हार गए जब ये वोट डालने के लिए नहीं आए, ये दिखाता है कि बीजेपी अपनी हार स्वीकार नहीं कर सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here