फर्स्ट एनिवर्सरी पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने दिखाए शादी के अनदेखे पलों की झलक

0
Athiya Shetty and KL Rahul

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने पहेली एनिवर्सरी पर शादी के अनदेखे पलों को पोस्ट करा है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने बीते दिन अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई, जिसके चलते फैंस और सेलेब्स ने अनदेखे पलों की झलक दिखाते हुए विश किया। वहीं इस खास मौके पर कपल ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी ड्रीमी वेडिंग के कुछ सबसे यादगार पलों की झलक सामने आई, जो कि अभी तक किसी ने नहीं देखी थी। वहीं इस वीडियो को फैंस ही नहीं कपल के फैमिली मेंबर्स और दोस्तों से भी खूब प्यार मिल रहा है।

देखे अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने क्या पोस्ट किया

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “तुम्हें ढूंढना घर आने जैसा था। वीडियो की बात करें तो उन्हें अपनी सगाई की अंगूठियां दिखाते हुए एक रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया। इसके बाद शादी के कुछ अनदेखे पलों की झलक देखने को मिली, जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हेराजा का रिएक्शन देखने को मिला। इसके बाद अथिया और केएल राहुल एक दूसरे को गले लगाते दिखे, वहीं हल्दी और संगीत सेरेमनी की मस्ती के खूबसूरत पलों की झलक सामने आई। इस वीडियो के कमेंट में फैंस और कपल के फैमिली और दोस्तों ने हार्ट इमोजी की बहार आ गई।

पिता सुनील शेट्टी का क्यूट रिएक्शन

पिता सुनील शेट्टी ने भी हार्ट इमोजी से कपल को अपना क्यूट रिएक्शन दिया। वहीं इसके अलावा सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और अथिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहली सालगिरह मुबारक हो बच्चा” वहीं अथिया ने कमेंट में लिखा, “लव यू पापा। “
बता दें, केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पिछले साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी की थी, जिसमें डायना पेंटी, कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, अनुष्का रंजन, आदित्य सील और क्रिकेटर वरुण आरोन और ईशांत शर्मा शामिल होते हुए नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here