पीएचडी छात्र ने मानसिक तनाव के कारण की आत्महत्या

शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 वर्षीय एक लड़की सहित पांच लोगों ने अपनी जीवन समाप्त कर ली। इनके अलावा पुलिस को पांच शव भी मिले हैं।

0

दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 वर्षीय पीएचडी छात्र ने यहां मानसिक तनाव (suicide) के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 वर्षीय एक लड़की सहित पांच लोगों ने अपनी जीवन समाप्त कर ली। इनके अलावा पुलिस को पांच शव भी मिले हैं।

थाने के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि, असम के गुवाहाटी की रहने वाली नीलाक्षी पाठक ने सोमवार की रात मानसिक तनाव (suicide) के कारण आत्महत्या करने की बात अपने एक दोस्त को बताई थी। एक अलग घटना में गेझा गांव की 15 वर्षीय लवली खातून ने सोमवार रात कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि वह एक लड़के से बात करने के लिए अपने पिता द्वारा डांटे जाने से परेशान थी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, शाहपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश आर्य ने सोमवार की रात कथित तौर पर अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। इसी तरह की एक घटना में सेक्टर 58 निवासी कुमारी नेहा (20) ने मानसिक तनाव के चलते सोमवार की रात अपने घर में पंखे से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सेक्टर 140 में रहने वाले 21 वर्षीय अनिल कुमार ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक अन्य घटना में थाना दनकौर के बिलासपुर निवासी राकेश (42) ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। पुलिस ने कहा कि, इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, नोएडा के विभिन्न हिस्सों में पांच शव संदिग्ध परिस्थितियों में भी मिले है। पुलिस ने कहा कि, सेक्टर 113 से राकेश शर्मा, सेक्टर 39 से रितेश कुमार, सेक्टर 63 से अजय राय, सेक्टर 24 से विनोद कपूर और नॉलेज पार्क इलाके से एलन बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here