Piyush Goyal: पीएम मोदी का नेतृत्व संवेदनशील है, जो पूरी दुनिया की चिंता करता है

पीयूष गोयल ने कहा कि, यूएन हेडक्वार्टर में योग का कार्यक्रम वह अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। अभी दोनों नेताओं की मुलाकत में कई अहम फैसले लेने का अनुमान है।

0

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अमेरिका दौरे के ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, भारत की बढ़ती हुई ताकत को दुनिया मान रही है। पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि, यूएन हेडक्वार्टर में योग का कार्यक्रम वह अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। अभी दोनों नेताओं की मुलाकत में कई अहम फैसले लेने का अनुमान है। वहीं अलग-अलग सीईओ से मोदी जी की मुलाकात हुई जिससे यह साबित होता है कि भारत की बढ़ती ताकत को दुनिया मान रही है।

पीयूष गोयल ने कहा कि, यूएस कांग्रेस को बहुत कम ऐसे नेता हैं जिन्होंने दो बार संबोधित किया है। यह अवसर नेतान्याहू और नेल्सन मंडेला जैसे नेताओं को मिला। उन्होंने कहा कि मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उनके नेतृत्व के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने विश्व के नेताओं के साथ जो अच्छे संबंध बनाए उसके चलते पीएम मोदी और भारत के प्रति दुनिया के देशों की विश्वसनीयता बढ़ी है। पीएम मोदी का नेतृत्व संवेदनशील है जो पूरी दुनिया की चिंता करता है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ वे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here