देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि मंगलवार को एनसीपी नेता शरद पवार को उनके 83वें वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘शरद पवार को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’
वही उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एनसीपी नेता शरद पवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘शरद पवार को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम।’
देश के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं और वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।














