Poonam Pandey का पुराना स्टेटमेंट वायरल, फैंस के बीच शोक का लहर

एक्ट्रेस का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जो कभी उन्होंने कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में कहा था।

0

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत के दावे ने मनोरंजन जगत से लेकर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। जहाँ शुक्रवार को दिनभर इस खबर को लेकर सनसनी फैली रही। अभिनेत्री पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत का पोस्ट सामने आया, जिसके बाद से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। इस बीच एक्ट्रेस का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जो कभी उन्होंने कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में कहा था।

अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर उनके मैनेजर के हवाले से आई थी। इसके बाद एंटरटेनमेंट के गलियारों में ये खबर आग की तरह फैल गई। पूनम पांडे की मौत पर उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने बयान दिए हैं। इस बीच कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ से उनका एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया था कि महिलाओं के द्वारा उन्हें कितना ज्यादा ट्रोल किया जाता रहा है।

पूनम पांडे ने साल 2022 में ‘लॉक अप’ शो में पार्टिसिपेट किया था। एक एपिसोड में उन्होंने को-कंटेस्टेंट सारा खान के सामने खुलासा किया था कि ‘भारतीय’ नारी टाइप न होने के लिए उन्हें किस तरह जज किया गया है। पूनम पांडे ने कहा था, ‘मुझे ज्यादातर महिलाओं ने जज किया है, मर्दों ने नहीं। ये सब इसलिए क्योंकि मैं भारतीय नारी टाइप नहीं हूं। मैं इंडियन कल्चर के अनुसार चीजें नहीं करती हूं। मुझे एलियन की तरह ट्रीट किया जाता है। पूनम पांडे, ये नाम सुनते ही लोग अजीब तरह से रिएक्ट करने लग जाते हैं।’

अभिनेत्री पूनम पांडे ने आगे कहा कि उन्हें ये सब सुनकर बुरा लगता है क्योंकि वो किसी की बीवी या बहू नहीं हैं, लेकिन किसी की बेटी जरूर हैं। पास्ट में उन्होंने कुछ चीजें की हुई हैं, जिसके लिए उन्हें पूरी तरह से नकार दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here