प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़े आर्थिक अपराध का किया खुलासा

चेक क्लोनिंग से फ्राड करने वाले गैग का भंडाफोड़ किया है। जहाँ फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए फेक अकाउंट खुलवा कर क्लोन चेक से ठग करते थे।

0

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़े आर्थिक अपराध का खुलासा किया है। दरअसल, चेक क्लोनिंग से फ्राड करने वाले गैग का भंडाफोड़ किया है। जहाँ फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए फेक अकाउंट खुलवा कर क्लोन चेक से ठगा करते थे। जिसमे 65 चेक की क्लोनिंग कर बैंक से उन ठगों ने करोड़ों रुपए लुटे है।

उन्ही ठगो में से तीन चेक फ्राड अभियुक्त को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बैंक ऑफ बरोड़ा ने चेक से क्लोनिंग को लेकर बेहद सख्त हो गयी। BOB ने चेक से लेनदेन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जहाँ बिना कस्टमर कंफर्मेशन के चेक से पैसे नहीं निकल सकेंगे। वही चेक क्लोनिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को एडीजी ज़ोन प्रयागराज ने पुरस्कृत किया है। डीजीपी ने की पुलिस टीम की प्रशंसा और जल्द पुलिसकर्मी डीजीपी के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here