Meerut: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स के साथ किया गैंगरेप

इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने कई बार अलग-अलग होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया और अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

0
Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक निजी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के साथ मूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पहले थाने में न्याय की आस में भटकती रही। लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी जिसके बाद वो एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत दर्ज की गई और आरोपियों की तलाश शुरू हुई।

मेरठ के एसएसपी ऑफिस पर इस पीड़िता ने खुद के साथ गैंगरेप होने की शिकायत की है। थाना खरखौदा क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में यह महिला स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। महिला की माने तो कॉलेज में ही किसी बहाने से टिंकू और हरेंद्र नाम के दो स्टाफ के व्यक्तियों ने उसे ऊपर बुलाया। जिसके बाद जबरन उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने कई बार अलग-अलग होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया और अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से वह इंसाफ की आस में दर-दर भटक रही है लेकिन थाना स्तर से इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया और अब एसएसपी कार्यालय में भी वह दूसरी बार अपनी शिकायत लेकर आई है। हालांकि इस बार एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की माने तो मामला रुपयों के लेन-देन और आपसी सहमति का भी हो सकता है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है, ताकि असल आरोपी जेल जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here