प्रयागराज: अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजा पीडीए का बुलडोज़र

कटौला गौसपुर में 90 बीघे प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र।

0
Prayagraj

Prayagraj : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) ने आज अवैध प्लाटिंग पर फिर से कार्यवाही की पीडीए की टीम ने गौसपुर कटौहला में कई बीघों में की जा रही अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री को बुलडोज़र से ध्वस्त कराया। आरोप है कि बिल्डर ने बिना पीडीए के ले आउट पास कराए ही ज़मीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी। जिसको पीडीए के अफसरों ने संज्ञान में लेकर आज बुलडोज़र की कार्यवाही की।

इसी मामले में प्लाटिंग करने वाली रियल स्टेट कम्पनी शिखर वीर आवास योजना ने भी अपना पक्ष रखा। कम्पनी ने एक पत्र जारी किया है जिसमे कम्पनी के डायरेक्टर अतुल मिश्रा की तरफ से कहा गया कि पीडीए ने जो कार्यवाही की है वो स्वागत योग्य है।कम्पनी अपने फेज़ 2 का ले आउट पास करा कर ही काम करेगी। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि सोशल मीडिया में कम्पनी की प्लाटिंग में माफिया ब्रदर्स का भी इंवालमेंट बताया जा रहा है जबकि ये पूरी तरह गलत और भ्रांमक खबर दूसरे रियल स्टेट कम्पनी द्वारा एक साजिश के तहत फैलाई जा रही है। ताकि शिखर वीर आवास योजना कम्पनी को बड़ा नुकसान हो और प्रतिस्पर्धा में पिछड़ी हुई कम्पनियों को फायदा मिल सके। कम्पनी के डायरेक्टर के मुताबिक उनकी कम्पनी का किसी माफिया या भु माफिया से कनेक्शन नही है। ED भी कम्पनी के दस्तावेज़ों की जांच कर चुकी है।

उधर पीडीए ने भी प्रेस रिलीज में बताया कि अजित कुमार पांडेय, अतुल, मधुकर मिश्रा, राजू अग्रवाल, विक्रम पटेल, चंदन सिंह, श्रवण शुक्ला की करीब 90 बीघे में की गई प्लाटिंग को नष्ट किया गया। इन लोगो ने बिना पीडीए के ले आउट के प्लाटिंग करके प्लाट बेचा जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here