बलिया: होटल में डॉक्टर और होटल स्टाफ के बीच हुई जमकर मारपीट

मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल।

0

Uttar Pradesh: खबर बलिया (Ballia) के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र (Chitbaragaon police station) से है, जहां एक होटल में एक डॉक्टर और होटल स्टाफ के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। होटल में स्टाफ और डॉक्टर के बीच मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दे कि पूरा मामला चितबड़ागांव के होटल शंकर का है। जहां खाना खाने गए डॉ. बृज कुमार और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई। डा.बृज कुमार नरही सीएचसी में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि होटल में खाना खाने के दौरान डॉक्टर और होटल कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसकी लाईव तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here