बलिया: मंदिर के पास के मकान में हो रहा देह व्यापार

0
Ballia

Uttar Pradesh: खबर बलिया (Ballia) से है, जहां रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लखनेश्वर गांव में मंदिर के बगल में स्थित मकान में देह व्यापार का आरोप लगा है। आरोप है कि प्राचीन मंदिर से सटे विवादित मकान में देह व्यापार का अनैतिक कार्य चल रहा है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

बलिया (Ballia) के रसड़ा तहसील के लखनेश्वर गांव में श्री ठाकुर जी महादेव का प्राचीन मंदिर है। ट्रस्ट के तहत मंदिर के पास ही एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि मकान के मालिक मनौवर ने मकान मंदिर ट्रस्ट के नाम पट्टा कर दिया था, लेकिन उनकी मौत के बाद उनके बेटों ने मकान पर कब्जा जमा लिया। अब इसी विवादित मकान में देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है। इस मामले की शिकायत ट्रस्ट के लोगों ने डीएम से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here