Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

प्रयागराज : नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में एक ऐसा दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां छात्रा ने आरोप लगाया है की उसे नौकरी देने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता मंगलवार को खुल्दाबाद थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश अभी जारी है।

नौकरी के बहाने नंबर लिया

पीड़िता द्वारा आरोप है कि नौ फरवरी को सौरभ मिश्रा (आरोपी) ने उसे फोन कर नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए बुलाया। वह प्रयाग स्टेशन पहुंची जहां से उसे लेकर वह लूकरगंज स्थित सनशाइन हाेटल में पहुंचा। फिर वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

रिपोर्ट अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में उसकी मुलाकात सौरभ मिश्रा से हुई थी। जिसमें आरोपी ने छात्रा को रिशेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाने की बात कहीं। छात्रा का कहना है कि इसी बहाने से उसने उसका नंबर ले लिया और फिर उससे बातें करने लगा।

पहले भी जारी हो चुका है वारंट

गौरतलब है की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ मिश्रा के खिलाफ पहले ही नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने से मरीज की मौत के मामले में कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। जिस आरोपी को पुलिस पिछले चार महीने से ढूंढ़ रही थी, उसी ने नौकरी के बहाने प्रतियाेगी छात्रा को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

आरोप है कि 19 अक्तूबर को बाकराबाद बम्हरौली निवासी प्रदीप पांडेय की नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने से मौत हो गई थी। यह प्लेटलेट्स उसे तीन दिन पहले झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में चढ़ाई गई थी। इस मामले में पत्नी वैष्णवी ने तहरीर देकर 21 अक्तूबर को अस्पताल की बिल्डिंग के मालिक पप्पू साहू व उसके बेटे सतीश साहू को नामजद किया था जबकि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान ही सौरभ मिश्रा का नाम सामने आया, जिस पर उसे वांछित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular