Rajasthan: ATM मशीन चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

जयपुर ग्रामीण के बगरू थानाक्षेत्र से एटीएम मशीन उखाड़ कर भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

0
29

राजस्थान पुलिस ने गुरुवार तड़के दौसा जिले के सिकंदरा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान जयपुर ग्रामीण के बगरू थाना क्षेत्र से एक एटीएम मशीन (ATM machines) उखाड़कर भाग रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा। इसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन (ATM machines) तोड़कर ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस द्वारा लोकेंद्र सिंह राजपूत (27), गणेश चौधरी (28), और हितेश सैनी (20) के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों को तड़के तीन बजे बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम मशीन तोड़कर ले जाते हुए सिकंदरा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एटीएम में करीब सात लाख रुपए की राशि होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक फर्जी नंबर प्लेट लगा चार पहिया वाहन, बैंक ऑफ बडौदा की एटीएम मशीन, वारदात में उपयोग किये गये औजार बरामद किये गए है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में दौसा अलवर में एटीएम लूट की वारदात को करने का स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणेश चौधरी के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी व अन्य चोरी के करीब 20 प्रकरण दर्ज है। वहीं आरोपी लोकेन्द्र सिंह राजपूत के खिलाफ चोरी के 22 प्रकरण दर्ज है।

पहले करते थे रेकी

ग्रामीण पुलिस इस गिरोह के पीछे करीब 3-4 माह से लगी हुई थी। इस गिरोह की एक और खास बात यह थी कि यह घटना को अंजाम देने जाते समय अपने मोबाइल को कमरे पर रखकर जाते थे। वाडी क्षेत्र में किराए के कमरे ले रखा था। इनका एक साथी दोपहिया वाहन पर रेकी करते हुए चलता था। वह सामने चलते हुए रास्ता साफ होने का संकेत देता था तब यह मालवाहक वाहन में लदे एटीएम मशीन को लेकर आगे चलते थे। यह जानकारी पत्र परिषद में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने दी। 

बगरू थानाधिकारी शिव दयाल ने इससे पहले बताया था कि बगरू कस्बे में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को सात नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने तार से बांधकर वाहन से खींचकर उखाड़ दिया और साथ ले गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here