आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग

एक दर्जन मवेशियों की दर्दनाक मौत

0
22
Sagri tehsil

आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील (Sagri tehsil) क्षेत्र में आग लगने के कारण एक दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसील सगड़ी (Sagri tehsil) क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गाँव निवासी लालजी पुत्र भभूति के घर में बुधवार को देर रात में अज्ञात कारणों से आग लगने से भैंस और बकरियों के झुलसने से मौत हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आग लगने का कारण तलाश रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड में दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुँचती तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here