रामपुर: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी सहित दो महिलाओं से पुलिस ने बरामद की चरस

0

Rampur: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बाल अपराधों को रोकने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रामपुर (Rampur) के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मातहतों को समय-समय पर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। इन सब के बीच पुलिस ने दो महिला अपराधियों के कब्जे से 1 किलो से अधिक चरस बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं में एक हिस्ट्री शीटर बदमाश की पत्नी बताई जा रही है।

रामपुर जनपद (Rampur) के थाना गंज क्षेत्र में महिला पुलिस के द्वारा दो महिलाओं को गिरफ्तार की गयी है। पकड़ी गई महिलाएं अजीम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस का दावा है कि उनके कब्जे से तलाशी के दौरान 1 किलो 140 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गिरफ्तार दोनों महिलाओं को चालान का न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र से महिला पुलिस के द्वारा दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे चरस भी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिलाओं में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पत्नी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here