ग्राम भोरकुंडिया मे हुई लुट का राणापुर पुलिस ने किया खुलासा

0

Ranapur: दिनांक 24.11.2023 को राणापुर (Ranapur) क्षेत्र के उदयगढ- ढोल्यावाड रोड नाले के पास शंकर मंदिर के पास ग्राम भोरकुंडिया में अज्ञात बदमाशो के द्वारा मगनसिहं से बन्दूक की नोंक पर लूटपाट की गयी थी। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर एक एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकिल, ओपो ओर विवो कम्पनी के मोबाईल जिनकी कुल अनुमानित किमत 125000 रुपये को लुट कर ले गये। पीड़ित की सूचना पर थाना राणापुर में रिपोर्ट दर्ज की गयी।

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन के द्वारा उक्त लुट को ट्रेस करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.सी. सिर्वी की पुलिस टीम द्वारा अलग अलग टीम बना कर लगातार मुखबीर तंत्र मजबुत किया गया। विश्वसनीय मुखबीर की सुचना पर वारदात के मुख्य आरोपी कमलेश पिता निर्भयसिह उर्फ नरवरसिह मोरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अगेरा थाना रानापुर जिला झाबुआ के कब्जे से एक एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकिल जिसकी अनुमानित किमत 01 लाख रुपये थी, को विधिवत जप्त कर लिया गया। आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ पेश किया गया। आरोपी कमलेश के तीन साथी अभी फरार है, जिनकी जल्द से जल्द धरपकड की जाएगी।

जप्तिः- 1. एच.एफ.डिलक्स कम्पनी की मोटर साईकिल क्रंमाक MP-69-M-3364
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.सी. सिर्वी , उपनिरीक्षक नरेश ननामा, उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिहं सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक भेरुसिहं भुरिया , प्रधान आरक्षक 358 भुरसिहं , आरक्षक 100 मुकेश , आरक्षक 471 राजेन्द्र , आरक्षक 379 विजय का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here