यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, केजरीवाल ने बुलाई अहम् बैठक

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

0

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह ज़रूरी बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी।वही दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

बता दें कि दिल्ली में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी से यमुना नदी में का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। जहां यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 207.25 मीटर तक पहुंच गया है, जो 1978 के बाद अब तक के सबसे ज्यादा रिकार्ड स्तर 207.49 के करीब है।

सेंट्रल वाटर कमीशन (Central Water Commission) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर साल 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान से ज्यादा हो गया था और बुधवार को सुबह 8 बजे तक बढ़कर यह 207.25 मीटर तक पहुंच गया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 207.35 मीटर हो जायेगा और आगे भी ये जलस्तर बढ़ता रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि अगर ऐसे ही जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो विभाग को चेतावनी जारी करेगा। विभाग ने कहा कि इस काम के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और उनकी सेक्टर समितियां अलर्ट पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here