उत्तर प्रदेश के बहराइच में साधु की बेरहमी से हत्या

पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में एक साधु की हत्या कर दी गई। अज्ञात लोगों ने काशीराम आर्या नाम के साधु की गला दबाकर हत्या कर दी। साधु रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव के निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।

साधु पिछले पांच साल से मकरंदपुर गांव के बाहर कुटी बनाकर रह रहे थे।
उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। उनका शव कुटी में बिस्तर पर पड़ा देखा गया। साधु की हत्या गला दबाकर की गई थी। उनके हाथ बंधे हुए थे और आंख व नाक से खून बह रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्यी की घटना प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर लेकर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here