Homeन्यूज़क्राइमसहारनपुर: राशन दुकान के मालिक की पिटाई से ग्राहक की मौत

सहारनपुर: राशन दुकान के मालिक की पिटाई से ग्राहक की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में राशन की दुकान से खाने का सामान कम मिलने को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक की लाठी से पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। जिले के नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में राशन कोटादार और उसके साथियों पर एक झोलाछाप डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना नागल के अंतर्गत ग्राम जन्धेडा के चिकित्सक राजीव कुमार (43) रविवार को गांव में सरकारी राशन के दुकानदार (कोटेदार) से अनाज लेने गये थे, जहां दुकानदार द्वारा कम राशन देने पर दोनों में कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि इस विवाद में बात बढ़ जाने पर दुकानदार ने अपने गुर्गों के साथ राजीव पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजीव बुरी तरह घायल हो गया। घायल राजीव को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। राशन दुकनदार ग्राम प्रधान का पति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular