सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

0
Samajwadi Party

UP: सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत कपिलवस्तु में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता एवं इटावा के विधायक माता प्रसाद पांडे पहुंचे। इनके अलावा कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी आरती देवी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही साथ सपा नेता माता प्रसाद पांडे जी ने जनता को संबोधित कर सपा की उपलब्धियां भी गिनाई एवं भाजपा के खिलाफ भी जमकर बोला। इस दौरान माता प्रसाद पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पहले फ़ेज़ में नंबर एक पर चल रहे हैं और सपा व भाजपा की ही लड़ाई है। बीच में कोई दल नहीं है। यह टाउन एरिया की सरकार बनाने का चुनाव है और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को जनता वोट कर रही है जिससे भारतीय जनता पार्टी को लगेगा कि अब उनकी जमीन खिसकने लगी है और उन्हें सुधार करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here