भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमासिन में संजय सिंह का हुआ शानदार स्वागत

भाजपा के जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी वरिष्ठों, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारियों की वोटर चेतना महा अभियान को लेकर की गई समीक्षा।

0

बांदा जनपद के विकासखंड कमासिन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के प्रथम आगमन पर ब्लॉक प्रमुख रावेद्र कुमार गर्ग व पदाधिकारी के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत।

जहां कमासिन के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद ब्लॉक सभागार में जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी केंद्र प्रमुखों, शक्ति प्रभारी, शक्ति संयोजक प्रवासी के साथ बैठकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के विषय में अपने होने वाले प्रत्याशी को जिताने के लिए बैठक किया और चुनाव जीतने के लिए गुरु मंत्र बताये।

बैठक में कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेद्र कुमार गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, विजय मिश्रा ,उधो सिंह परिहार, इंद्रेश द्विवेदी, रेवती रमण मिश्रा, मातृशक्ति विद्या गुप्ता मंडल मंत्री, दिव्या राजपूत मंडल मंत्री सहित भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन उमानंद सिंह मंडल महामंत्री ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here