स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपा ज्ञापन

0

Banda: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सेढू तलैया के स्थानीय निवासी व स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) को सीसी रोड बनवाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत पत्र दिया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा का है, जहां पर दिनांक 5.12.2023 को मोहल्ला हुसैनगंज वार्ड नंबर 20 सेडू तलैया के निवासियों द्वारा अपने बच्चों सहित डीएम कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपने मोहल्ले की समस्याओं से बच्चों ने अधिकारियों को फूल देकर अवगत कराया।जिसमें आधी अधूरी इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली एवं बांस बल्ली के सहारे घरों तक आए हुए विद्युत तार, इनसे होने वाली दिक्कतों से अवगत कराते हुए समस्या का उचित समाधान करने का निवेदन किया। डीएम कार्यालय में मौजूद एडीएम साहब, सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here