Homeन्यूज़राजनीतिShiv Sena के ट्विटर हैंडल को ठाकरे कैंप ने किया डिलीट

Shiv Sena के ट्विटर हैंडल को ठाकरे कैंप ने किया डिलीट

उद्धव ठाकरे कैंप (Uddhav Thackeray camp) ने शिवसेना का नाम और सिंबल जाने के बाद शिवसेना का ट्विटर हैंडल और शिवसेना की वेबसाइट दोनों को डिलीट कर दिया है। ट्विटर हैंडल और वेबसाइट दोनों ही शिवसेना के नाम से थी। जिसे उद्धव ठाकरे कैंप हैंडल करता था। उद्धव ठाकरे कैंप ने EC के फैसले के बाद ये कदम उठाया है।

बता दें कि, चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को शिवसेना पार्टी (Shiv Sena party) के नाम और चिन्ह धनुष-बाण पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के दावे को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही ये बात सामने आई कि उद्धव ठाकरे कैंप ने शिवसेना का ट्विटर हैंडल और शिवसेना की वेबसाइट दोनों को डिलीट कर दिया।

दरअसल चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट को असली शिवसेना माना है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार शाम को एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-कमान का निशान इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।

हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना के नाम और चिन्ह धनुष-बाण पर एकनाथ शिंदे के दावे को मंजूरी देने के बाद ये खबर भी सामने आई कि उद्धव ठाकरे इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं शिंदे गुट द्वारा भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट यानी विरोध पत्र दाखिल करने की खबरें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular