बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज साथ फेरे लेंगे। हालाँकि, इनकी शादी 6 फरवरी को होने वाली थी लेकिन अब 7 फरवरी को होने वाली है। वही फैंस भी इनकी शादी की खबर सुनकर बेहद उत्तेजित है। जहाँ फैंस को दूल्हे और दुल्हन की पहली झलक का इंतजार है।
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सुबह से बॉलीवुड से लेकर देश के बड़े सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। इस रॉयल वेडिंग में सभी मेहमान भी काफी खास हैं। इसी बीच अब सिद्धार्थ के बारात की तैयारियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आज सिद्धार्थ और कियारा जीवन भर के लिए हमसफर बनने वाले है। कपल की शादी सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शानदार तरीके से होने वाली है। जिसकी तैयारियां काफी समय से जोरो -शोरो से चल रही है।
बात करे इनके फ़िल्मी करियर की तो, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था। वहीं, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, दोनों को फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर प्यार हुआ था। दोनों आए दिन एक साथ पार्टी में या शॉपिंग करते हुए नज़र आये हैं।
हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मोहर नहीं लगाई थी, लेकिन इनके फैंस ने इनकी आंखों में एक-दूसरे के लिए प्यार देख लिया था। जहाँ आज दोनों कुछ ही देर में शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेंगे।




















