Siddharthnagar: छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वां जयंती समारोह का हुआ आयोजन

छत्रपति शाहू जी महाराज के माध्यम से सपा नेताओं ने दलित पिछड़े वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया।

0

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में छत्रपति शाहू जी महाराज की 149 जयंती समारोह आयोजन किया गया। इस समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने शिरकत की। लोहिया कला भवन में हुए कार्यक्रम में सपा के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्रपति शाहू जी महाराज के माध्यम से सपा नेताओं ने दलित पिछड़े वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया।

वही मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि, भाजपा सरकार नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकारी नौकरियां गायब है। जो सरकारी नौकरी आ रही है भरष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। महंगाई की मार से देश की जनता त्रस्त है ऐसे में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। साथ विपक्षी पार्टियों को दबाया जा रहा है। आजादी के बाद पहली असफल सरकार है। स्वमी प्रसाद मौर्या ने यह भी कहा कि, यह सरकार सारी सरकारी सम्पतियों को बेच कर पूंजी पतियों के हाथ बेचा जबकि पूर्व की सरकारों ने निजी करण को सरकारी करण किया था। देश की सरकारी सम्पतियों के बेचना सरकार की असफलता का कारण है। देश भी खतरे में है इस सरकार से लोकतंत्र भी खतरे में है।

उन्होंने आगे कहा कि, देश और संविधान बचाने में सारी पार्टियां एक मंच पर आ रही है। 2024 के चुनाव में भाजपा का सुफड़ा साफ होगा। धर्मिक विरोध के सवाल पर कहा कि धर्म का ठेका राजनीतिक पार्टियां नही चलाती है। उसे धर्माचार्य को करना चाहिए। जनता को राजपाट चलाने के लिये दिया जिसे भाजपा नही चला पा रही है। इनके पाप का घड़ा भर गया है। अब भंडा फूटने वाला है। वही प्रदेश में सपा कितनी सीट जीतेंगे के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि, हम इतनी सीट जीतेंगे जितने भाजपा की विदाई हो जाएगी। भाजपा के 80 के 80 सीट जितने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय बताएगा उनका दावा हर जगह रहता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here