सिद्धार्थनगर: सचिव द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से रिश्वत माँगने का ऑडियो हुआ वॉयरल

0

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम विकास अधिकारी की बातचीत करने का आडियो वायरल हो गया। आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले रुपए मांगने का जिक्र हो रहा है। रुपया न देने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और सचिव से झड़प हुई जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

आडियो में साफ बात करते सचिव बड़े अधिकारियों के नाम का कमीशन ले रहे है। कमीशन पहले न मिलने से सचिव आग बबूला हो गये। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को धमकी दी। सचिव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों पर कमीशन देने का दबाव बनाया है।

आपको बता दे कि यह वायरल ऑडियो सचिव राजदीप और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो सईद के बीच का है। यह वायरल आडियो बीस दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल आडियो विकास खण्ड बर्डपुर नंबर 11 का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here