इटावा: गुस्से में भाई ने बहन की कर दी पिटाई, फिर बहन की हो गई मौत

0
Death body

यूपी के इटावा (Etawah) में भाई-बहन में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमे भाई ने बहन को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया।

घर के बाहर पड़ा मिला बहन का शव

इटावा (Etawah) जिले के भरथना इलाके में नौबार से एक मामला सामने आया है। यहां पर 42 साल के संतोष बाल्मीकि की 35 साल की बहन गुड्डी देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़ा इस कदर बड़ा की दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट के बाद गुड्डी देवी घायल हो गई फिर बाद में उनकी मौत हो गई। जब ग्रामीण सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर पढ़ा हुआ पाया गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।

घटना के बारे में एसएसपी ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुड्डी देवी नाम की एक महिला की मौत हो गई है। इस मामले में स्थानीय लोगों से पता चला है कि गुड्डी देवी नशे की आधी थी। उसकी आज से 20 साल पहले शादी हुई थी लेकिन ससुराल में वाद विवाद के चलते वह मायके में आ गई थी। वही उसका उसकी भाई से झगड़ा हो गया और झगड़ा इस कदर बड़ा की दोनों मारपीट पर उतारू हो गए जिससे गुड्डी देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक का भाई और भाभी मौके से फरार हो गए। फिलहाल में हमारी पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here