Jhansi: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले (Jhansi) में एक कलयुगी पुत्र ने नशे की हालत में अपनी दिव्यांग वृद्ध माँ को मौत के घाट उतार दिया। पुत्र द्वारा पति को पिटता देख बचाने आई दिव्यांग वृध्द पत्नी के ऊपर पुत्र ने लोहे की बाल्टी से सिर मे प्रहार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जब पति को पत्नी की हत्या की सूचना मिली तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। पुत्र से भयभीत पिता ने घटना की सूचना गरौठा पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने आंगन मे पडे महिला के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।
झाँसी जिले (Jhansi) के गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी गणेशीलाल सोनकिया ने बताया कि उसका पुत्र राहुल उम्र 25 वर्ष नशे का आदि था, जिससे वह आये दिन घर मे झगडा करता था। झगड़े से परेशान होकर युवक को उसके पिता ने तीन माह पूर्व नशामुक्ति केंद्र ग्वालियर मे छोड आया था। दो दिन पूर्व वह अचानक घर आ गया। घर आते ही उसने अपने पिता गणेशीलाल के साथ झगडा करना शुरू कर दिया।
बुधवार को दोपहर मे राहुल अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। पति को पिटता देख दिव्यांग पत्नी अवधकुमारी उम्र 55 वर्ष पति को बचाने के लिए आई, तो पुत्र ने पिता को छोडकर आँगन मे रखी लोहे की बाल्टी उठाकर अपनी माँ के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना को देखकर पति डरकर घर से भाग गया। दोनो पैरो से दिव्यांग होने की वजह से वृद्ध महिला मौके से भाग भी न सकी।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुत्र का कोई पता नहीं चल पाया था।














