अलीगढ़: आवारा सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका, मौके पर हुई मौत

0

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में आवारा सांड का कहर देखने को मिला। यहां पर आवारा सांड ने एक बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

खेत से लौट रहा था किसान तभी सांड ने कर दिया हमला

अलीगढ़ (Aligarh) में आवारा सांडों का लगातार आतंक देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।यहां रोजाना आवारा सांड के हमलो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदौली मे देखने को मिला जहां पर एक किसान अपने खेत में काम करने के लिए गया था तभी वह अपने घर के लिए वहां से पैदल निकल पड़ा। तभी रास्ते में आवारा सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।

आवारा सांडों को लेकर ग्रामीणों ने लगाया आरोप

आवारा सांड के हमले से जान गवाने वाले ओमप्रकाश के भाई राजेश कुमार ने कहा है कि उनके भाई के ऊपर आवारा सांड ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि सरकार की तरफ से जब गौशाला बनवा गई है तो वहां पर गोवंशों को क्यों नहीं पहुंचा जा रहा। जिसकी वजह से लगातार आवारा गोवंश हमला कर रहे हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग करते हैं कि आवारा गोवंशों को गौशाला में पहुंचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here