सिद्धार्थनगर: बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से हुई मौत

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव मे आज 3 बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। पूरा मामला दोपहर एक बजे का है, जब गांव के 3 परिवारों के 4 बच्चे खेलते खेलते गाँव के पास बने तालाब में पहुचे और नहाने के लिए तालाब में चले गए। इसमें से एक बच्चा तालाब में नही गया। कुछ ही देर में तीनो बच्चे डूबने लगे। जिसे देख वह दौड़कर गाँव पहुचा और लोगो को घटना की जानकारी दी। आनन फानन में गाँव के लोग सरोवर पर पहुचे, जहाँ तालाब में तीनों बच्चों के शव मिले। मृतक बच्चों के नाम 12 वर्षीय गौरव पांडेय, 14 वर्षीय नारायन पांडेय व 14 वर्षीय शिवा बताया जा रहा है।

इस घटना से पूरे गाँव मे मातम का माहौल है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वैदू ने बताया कि दोपहर में बारिश हो रही थी। तभी 4 बच्चे खेलते खेलते अमृत सरोवर पर पहुच गये। इसमें 3 बच्चे नहाने को तालाब में उतर गये और नहाते समय डूबने लगे। जिसे देख एक बच्चा गाँव पहुचा और घटना की जानकारी दी। गाँव के लोग तुरन्त तालाब में खोजबीन शुरू की तो तीनो बच्चों के शव मिल गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here