सनी लियोनी ने शुरू किया नया सफर , ‘चिका लोका’ से करेंगी मोटी कमाई

0
Sunny Leone

सनी लियोनी ने अपने करियर में बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करे है बॉलीवुड में आने के बाद से सनी लियोनी ने एक्टिंग में हाथ आजमाए हैं। सिजलिंग सॉन्ग्स के जरिए फैन्स को शानदार विजुअल ट्रीट भी दी इसके साथ साउथ इंडियन सिनेमा में भी हाथ आजमाए हैं तो कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रही सनी लियोनी अब एक नए करियर की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, ये नई शुरुआत होने जा रही है एक रेस्टॉरेंट के साथ जिसकी ओनर खुद सनी लियोनी होंगी। उनका ये खास रेस्टॉरेंट नोएडा में खुला रहा है। जिसका नाम है चिका लोका है। आप ऐसे कहे सकते है की सनी लियोनी का ये रेस्टॉरेंट, नाम की तरह ही खास है।

सनी की नई शरुवात में रेस्टोरेंट

सनी लियोनी ने अपने नए सफर की शुरुआत बतौर एंट्रप्रेन्योर की है। उन्होंने नोएडा में चिका लोका नाम का रेस्टोरेंट ओपन किया है। जिसके बारे में सनी लियोनी ने हूंज देट 360 से खास बातचीत की चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पूरा इंटरव्यू उपलब्ध है। जिसमें सनी लियोनी इस रेस्टोरेंट के बारे में बता रही हैं कि उन्होंने हर चीज पर मेहनती की है। रेस्टोरेंट के इंटीरियर से लेकर फर्नीचर और कटलरी तक डिजाइन करने में बहुत मेहनत की गई है। ये जगह उनके लिए बहुत खास है।

क्या है चिका लोका का मतलब?

चिका लोका यानी कि Chica Loca का मतलब है क्रेजी गर्ल है, नाम का मतलब बताते हुए सनी लियोनी कहती हैं कि ये नाम उनके बेहद करीब है। वो थोड़ी सी शीका थोड़ी सी लोका है। अपने रेस्टॉरेंट के बारे में वो कहती हैं कि यहां खाने के शौकीनों को प्रोग्रेसिव मेन्यू मिलेगा। वो खास तरह के कॉकटेल, खास डिशेज ऑर्डर कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इंटरव्यू में सनी लियोनी ने कंटेंट क्रिएशन, फिल्में, शो बिज, एआई और अपने परिवार से जुड़ी भी बहुत सी बातें की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here