अमेरिका के White House में संदिग्ध पदार्थ मिलने से मचा हंगामा

0
America

अमेरिका (America) के ह्वाइट हाउस (White House) में उस समय हड़कम्प मच गया। जब परिसर में एक जगह गुप्त सुरक्षा एजेंसियों को सफेद पाउडर दिखा। यह कोई विस्फोटक भी हो सकता था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जाँच शुरू कर दी। अमेरिका (America) में खुफिया सेवा के अधिकारियों ने बताया कि व्हाइट हाउस (White House) के वेस्ट विंग के ‘कॉमन एरिया’ से रविवार रात मिला संदिग्ध सफेद पाउडर कोकीन है। पाउडर बरामद होने के बाद व्हाइट हाउस (White House) को कुछ देर लिए खाली करा लिया गया था।

जिस समय यह घटना हुई उस वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ‘कैम्प डेविड’ में थे। यह जानकारी दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों के अनुसार खुफिया सेवा के एजेंट रविवार को नियमित दौरा कर रहे थे, तभी उन्हें एक क्षेत्र से सफेद पाउडर मिला और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया।

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे परिसर भवन को खाली कराया गया, क्योंकि आग एवं आपात सेवा के कर्मियों को तुरंत जांच करने के लिए बुलाया गया था और शुरुआती तौर पर यह पदार्थ कोकीन पाया गया है। सूत्रों के अनुसार, व्हाइट हाउस को जल्दी ही दोबारा खोल दिया गया और पाउडर को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here