Tamil Nadu: मुख्यमंत्री स्टालिन और राज्यपाल के बीच गरमाया माहौल

चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई में दिखाई दिए, जिन पर लिखा हुआ था ट्विटर नंबर 1 ट्रेंडिंग #गेट आउट रवि

0
41

तमिलनाडु विधानसभा से सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि के वॉक आउट के बाद विवाद और बिगड़ता जा रहा है| घटना होने के कुछ पल बाद ही चेन्नई में ‘गेट आउट रवि’ के कई पोस्टर लगे दिखाई दिए। ये पोस्टर वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई में दिखाई दिए, जिन पर लिखा हुआ था ट्विटर नंबर 1 ट्रेंडिंग #GetOutRavi.

अभिभाषण को लेकर छिड़ गयी जंग

दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि ने अपना अभिभाषण दिया। इसके बाद सीएम एमके स्टालिन ने मनोव्यथा व्यक्त कि, राज्यपाल के अभिभाषण से कुछ अंशों को बाहर कर दिया गया, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा जोड़ा गया था। इसके बाद एमके स्टालिन ने एक प्रस्ताव पास कर राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण को छोड़कर राज्य सरकार के मूल भाषण को रिकॉर्ड पर लेने का प्रस्ताव पास किया।

प्रस्ताव के पास होते ही राज्यपाल सदन की कार्यवाही को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। यह उस समय हुआ जब सीएम स्टालिन कुछ कह रहे थे। हालांकि, राज्यपाल उन्हें अनसुना करते हुए बाहर निकल गए। वही, यह विवाद अब काफी ज्यादा बढ़ गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here