Teacher Recruitment Scam: साहा ने जमानत के लिए खटखटाया SC का दरवाजा

टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा पर बंगाल में स्‍कूल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है।

0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरवान विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबन कृष्ण साहा पिछले छह महीने से सलाखों के पीछे हैं। टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा को सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था। टीएमसी विधायक पर बंगाल में स्‍कूल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है। जीबन कृष्ण साहा को पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।

जीबन कृष्ण साहा पिछले छह महीने से सलाखों के पीछे हैं। अब जमानत याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। पार्टी के भीतर उनके करीबी विश्वासपात्रों ने कहा कि उनके आवेदन को शीर्ष अदालत ने मंजूर कर लिया और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस भेज दिया गया है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई को तीन सप्ताह के भीतर मामले में अपना हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसके बाद मामले की सुनवाई की जाएगी।

टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा को इस साल अप्रैल में सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here