“भारतीय संस्कृति का वैभव स्थापित संगठन का लक्ष्य” – अवधेश नारायण शुक्ला

0
Awadhesh Narayan Shukla

कौशाम्बी: हिन्दू जागरण मंच की एक बैठक का आयोजन नेवादा ब्लॉक के किशुनपुर अम्बारी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल (Awadhesh Narayan Shukla) ने की। इस मौके पर उन्होंने संगठन के लोगों का आवाहन किया। अवधेश नारायण शुक्ल (Awadhesh Narayan Shukla) ने कहा भारत देश की ऐतिहासिक मजबूत संस्कृति ही हमारी पहचान है। यह संस्कृति ही हिंदू धर्म की असली प्रतिरूप है, जिसे मौजूदा समय में कुछ लोगों द्वारा शाजिसन चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश दुबे ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला (Awadhesh Narayan Shukla) ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति जिसकी पहचान हिंदुत्व है, उसे नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार साजिश की जा रही है। हम सभी को अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाए रखने के लिए संघर्ष करना अब जरूरी हो गया है। इस मौके पर दोनों ने लोगों से सीधे बात करते हुए कहा कि आज जिस तरीके से दूसरे धर्म के मानने वाले लोग एक साजिश के तहत जनसंख्या विस्फोट कर रहे हैं, वह भारत की मूल संस्कृति को अब नुकसान पहुंचाने जा रहा है। यदि अभी से हम सभी लोग इसके खिलाफ एकजुट रूप से खड़े होकर लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो आने वाले समय में जैसे अन्य देशों से हिंदू धर्म विलुप्त हो गया है। वैसे ही भारत देश में इस धर्म के खिलाफ़ शाजिस कर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव, भुनेश्वर तिवारी, अनूप कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत पाल, राजेश कुमार पासी, अजय कुमार, लक्ष्मण पासी, ओम प्रकाश कुशवाहा, रामकृष्ण पाल, गुड्डू गौतम, राम कृष्ण पाल, वीरेंद्र मौर्य, आशीष यादव, संदीप कुमार, इंद्रपाल, लालू जी, लक्ष्मण जी, लक्ष्मण प्रसाद, सरोज, कमलेश दिवाकर, संतोष कुमार सरोज, सुनीता कुमारी, अनीता देवी, राजकुमारी, महेंद्र प्रताप, जेपी सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here