हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े गैंगवार छिड़ गई. बदमाशों को कोई खौफ नहीं कुरुक्षेत्र में एक वारदात सामने आयी है ,10 -12 नकाबपोश बदमाश एक व्यक्ति के हाथ काटकर साथ ले गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है|
घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति का कहना है कि यहां एक व्यक्ति बैठा था और उसी दौरान उस पर कुछ लोगों ने हथियारों से हमला किया और पीड़ित के हाथ काट दिए और बदमाश वहां से जाते-जाते पीड़िक के कटे हुए दोनों हाथ अपने साथ ले गए.
वहीं डीएसपी रामदत्त नैन ने कहा कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी मिली कि कुरुक्षेत्र हवेली में वारदात हुई है. वहां जा कर पता चला की एक व्यक्ति जिसका नाम जुगनू है. कुछ हथियार बंद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ काट कर ले गए. पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की कमालपुर निवासी अंकुश या अन्य व्यक्ति से रंजिश चल रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित का इलाज जारी है, अभी वो ब्यान देने की हालत में नहीं है जैसे वो ब्यान देने की हालत में होगा बयान के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है . जिसे बदमाशों कीपहचान हो पायेगी और कार्यवाही की जाएगी






