कौशाम्बी थाना परिसर में चोरी, काम नहीं कर रहे सीसीटीवी कैमरे

0
theft incident

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की रात चोरों ने कौशाम्बी जिले के थाना सरायअकिल में मंदिर समेत 3 स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना परिसर में खराब पड़े कैमरो का फायदा उठाते हुए चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।

थाने में मौजूद मंदिर को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया गया। अब पुलिस के पास लकीर पीटने के सिवा कुछ नहीं बचा है। सरायअकिल थाने में महीनों से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इसका फायदा चोरों ने उठाया। थाना परिसर में मौजूद मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया।

जाली काटकर मंदिर में हुए दाखिल

पुजारी बबलू शुक्ल ने बताया कि वह रात को मंदिर बंद करके अपने घर चले गए। मंदिर के गेट में जाली लगी है जिसको काटकर चोरों ने मंदिर से भगवान के वस्त्र व बर्तन के अलावा दो दानपेटियां गायब कर दी। जिसमें लगभग 30 हजार रुपये थे। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि चोरों ने थाना से चंद कदम की दूरी पर मौजूद बस अड्डे के परिसर में दरवाजे का ताला तोड़कर चौकीदार संदीप विश्वकर्मा का चार्जिंग पर लगा मोबाइल पार कर दिया।

एक के बाद एक चोरी को दिया अंजाम

चोरी यहीं नहीं थमी बल्कि चोरों ने बस अड्डे के समीप रमाशंकर निवासी बुद्धपुरी की पान की दुकान को भी निशाना बनाया। ताला तोड़कर यहां से भी करीब आठ हजार रुपये का गुटखा, सिगरेट व तीन हजार रुपये नकद गायब कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद थाना प्रभारी निरक्षक विनीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here