हरदोई मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी के निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कंप

0
Soumya Gururani

Uttar Pradesh: हरदोई (Hardoi) मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी (Soumya Gururani) के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न खामियां मिली। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी (Soumya Gururani) ने मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी। स्कूल परिसर में एमडीएम की गुणवत्ता संतोषजनक न होने से प्रधानाध्यापिका शीला कुमारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कछौना ब्लॉक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई अभिलेख रखरखाव व अलमारी के अंदर पुराने अभिलेख पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मयंक सविता लेखाकार का वेतन रोक दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी के द्वारा जनपद में विभिन्न जगहों पर समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई खामियां मिलती है तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी उनके द्वारा की जा रही है बालामऊ बृहद गौशाला संरक्षण केंद्र का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों को खाने पीने की सामग्री व में समय पर डॉक्टरी परीक्षण के निर्देश जारी किए हुए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here