अपने इस अंदाज़ से इस अभिनेत्री ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध

प्रिया प्रकाश वॉरियर इस फिल्म में आंख मारकर इतनी मशहूर हो गईं कि अगली ही फिल्म में उनको लीड रोल मिल गया था।

0

कहते हैं कि किस्मत कब मेहरबान हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। वही इस फ़िल्मी दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जो अचानक रातोरात मशहूर हो गयी। अब इसी कद में आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले है। जिनकी किश्मत अचानक उन पर मेहरबान हुई। जी हां! हम जिस एक्ट्रेस से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। उनकी किस्मत ने तो उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।

महज 26 सेकंड के वीडियो से ये लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी। इन्होंने कुछ ऐसा कारनामा किया था कि देखते ही लोग घायल हो गए थे और ये लड़की बन गई थी नेशनल क्रश। सोशल मीडिया पर उनकी आंख मारने के वीडियो को करोड़ों बार देखा गया। इस हीरोइन को अगर आप पहचान पा रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डाईहार्ट फैन होंगे, लेकिन अगर आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पा रहे हैं तो विंक गर्ल के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस के बारे में हम आपको आगे इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

बता दे कि 2018 में साउथ की फिल्म ओरू अदार लव में स्कूल ड्रेस पहने क्लास में आंख मारने वाली लड़की यानी प्रिया प्रकाश वॉरियर की बात हो रही है। प्रिया प्रकाश वॉरियर इस फिल्म में आंख मारकर इतनी मशहूर हो गईं कि अगली ही फिल्म में उनको लीड रोल मिल गया था। हालांकि 2018 में इस सीन की पॉपुलैरिटी के पांच साल बाद इस सीन पर विवाद भी उठा लेकिन प्रिया प्रकाश वॉरियर अब एक बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। प्रिया प्रकाश वॉरियर का जन्म केरल के त्रिशूर में 28 अक्टूबर 1999 को हुआ।

मलयालम फिल्मों के साथ ही प्रिया की झोली में कुछ फिल्में गिरी हैं। इनमें विष्णुप्रिया, श्रीदेवी बंगलो और यारियां 2 शामिल है। यारियां 2 में प्रिया के साथ दिव्या कुमार खोसला और पर्ल वी पुरी औऱ यश गुप्ता नजर आएंगे। आंख मारने के अंदाज से प्रिया के करियर ने इस कदर रफ्तार पकड़ी है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट काफी हिट रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here