यूपी में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला हुआ जारी

उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया है।

0
UP

यूपी में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। आगे हम आपको उन अधिकारियों के नाम एक सूची के माध्यम बताएंगे।

इन अधिकारियो के हुए फेरबदल

  • गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार फ‍िरोजाबाद के नए डीएम बने।
  • नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का डीएम बनाया गया।
  • गिरिजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम बनाया गया।
  • कानपुर डीएम विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह बलरामपुर डीएम बनाया गया।
  • राजेश कुमार त्यागी सचिव रेरा को अमरोहा का डीएम बनाया गया।
  • अमरोहा के डीएम बल कृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव APC शाखा भेजे गए।
  • बलरामपुर के डीएम डॉ महेंद्र कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अवमुक्त होंगे।
  • डॉ लोकेश एम मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपर आयुक्त झांसी से अपर निदेशक चिकत्सा शिक्षा बनाए गए।
  • फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन को विशेष सचिव कृषि के साथ MD UP एग्रो का प्रभार सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here