हीलिंग के लिए मशहूर है तुर्की की नमक की गुफाये

0

कांकिरी साल्ट गुफा दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी नमक खदानों में से एक है। ये तुर्की के तजुल्का शहर में स्थित है। इस नमक की गुफा में लगभग 5 हजार वर्षों से नमक का उत्पादन किया जा रहा है। यह कांकिरी के पूर्व में 18 किमी दूर बलीबागी गांव की सीमाओं के भीतर स्थित है। इन गुफ़ाओं में नमक उत्पादन का प्रयोग हीलिंग के लिए भी किया जाता है ।

साल्ट केव तुर्की का सबसे बड़ा सेंधा नमक भंडार है। ये गुफाये अपनी हीलिंग एबिलिटीज के लिए दुनियाभर में मशहूर है। प्राचीन काल से हित्तियों द्वारा भी इसका उपयोग किया जाता रहा है। गुफाओं के 24 हजार वर्ग मीटर के आतंरिक और बाहरी क्षेत्र को चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इन गुफाओं में अस्थमा, ब्रोकाइंटिस और फेफड़ो की बीमारियों का इलाज किया जाता है। यहाँ पर कई देशों से लोग अपना इलाज कराने आते है।लोग बीमारियों का इलाज करने यहाँ के नमक कक्षों में 20-30 मिनट तक बैठते है।

इस अविश्वसनीय गुफा में वैकल्पिक पर्यटन अवसरों की विशाल संभावना है। गुफा के एक हिस्से को एक प्रदर्शनी क्षेत्र में बदल दिया गया है। आप यहाँ स्थानीय छात्रों द्वारा बनायीं गयी नमक की कृतियाँ देख सकते है। सबसे आकर्षक प्रदर्शनों में से एक एक वृद्ध गधा है। हाल ही में उनका साथ देने के लिए एक जंगली खरगोश को प्रदर्शनी में जोड़ा गया है। गुफा के आसपास 36 प्राचीन कांस्य युग की बस्तियां हैं। इन बस्तींयो में से 26 पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here