गोपलापुर के पास नहर मे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो की मौत

पुलिस दबे शव को जेसीबी की मदद से निकाल पोस्टमार्टम हेतु भेजा

0

Azamgarh: सगड़ी तहसील के गोपलापुर (Goplapur) गांव के पास बालवरगंज से गंगुआ की तरफ जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर मे पलट गयी | ट्रैक्टर पर ड्राइवर सहित कुल तीन लोग सवार थे, जिसमे दो लोगों की दब कर मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचायी।

मिली जानकारी के अनुसार रामअवध पुत्र बिहारी व ध्रुव पुत्र करमू निवासीगण गंगुआ, मकान बनवाने के लिए बालवरगंज से ट्रैक्टर – ट्राली पर सीमेंट लोड कर ट्रैकटर पर बैठ कर नहर के रास्ते गंगुआ अपने घर की ओर जा रहे थे। चश्मदीदो ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। गोपलापुर (Goplapur) गांव के पास नहर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी और नहर मे जा पलटी, जिसमे ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन तो कूद गया परन्तु रामअवध व ध्रुव ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आस पास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। परिवार के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को देखते ही कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से नहर मे गिरी ट्रैक्टर व ट्राली को हटा कर दबे दोनों शव को बाहर निकाला तथा विधिक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here