PWD के ठेकेदार अरुण सिंह ने अभियंताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

0
Arun Singh

Uttar Pradesh: बलिया (Ballia) में PWD के ठेकेदार अरूण सिंह (Arun Singh) ने PWD अभियंता पर गम्भीर आरोप लगाये है। JE राहुल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अरूण सिंह ने बताया कि वह 15 साल से बलिया में जमे हुए हैं। उनके द्वारा कई तरह का फर्जी भुगतान किया गया है। अरूण सिंह (Arun Singh) ने आगे बताया कि सरकार उनके ऊपर एक जांच करा ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। ऐसी कई रोड है जिस पर दो बार उनके द्वारा पेमेंट कराया गया है। इस तरह के कई गम्भीर आरोप है।

आपको बता दे कि अभियंताओं और ठेकेदारों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस दौरान तीन ठेकेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कारवाई भी की है। इसके बाद ठेकेदारों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर एक दूसरे पर दोनों हमलावर है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों और ठेकेदारों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अभियन्ताओं ने कुछ ठेकेदारों पर दबंगई, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले में विभाग के जूनियर इंजीनियरों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों ठेकेदार पर कार्यवाही की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here