कुंडली बॉर्डर के पास दो इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में मौत

0
accident

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के दो इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। ये हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास हुआ। मृतकों की पहचान नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात ATO इंस्पेक्टर रणवीर के रूप में हुई है।

ये हादसा सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर देर रात हुआ। पिआऊ मनियारी में एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें वाहन सवार 2 दिल्ली के पुलिस इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुंडली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत कुंडली थाना पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here