Uttar Pradesh: बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

आरोपी परिवार समेत फरार है।

0
Uttar Pradesh

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पिता को गाली देने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना से गुरौली गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी परिवार समेत फरार है। गुरौली निवासी सिरदारअपने तीन पुत्रों के साथ एक ही मकान में रहता है, जबकि उसका एक पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहता है। सोमवार देर रात सिरदार अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान अलग रहने वाला पुत्र चंडिका शराब के नशे में पहुंचा।

सिरदार को गाली गलौज करने के साथ ही पीटने लगा। इस पर वहां मौजूद सिरदार के पुत्र ब्रह्मपाल (35) ने विरोध किया, तो चंडिका ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। मौके पर ही ब्रह्मपाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चंडिका अपनी पत्नी सुंदरी बेटे शैलेंद्र, अरुण और सोनू के साथ फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। सिरदार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ब्रह्मपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने सिरदार की तहरीर पर चंडिका, उसकी पत्नी और तीन बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here