वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्वागत में नमामि गंगे ने की विशेष गंगा आरती

कल काशी पहुँचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

0
Namami Gange

वाराणसी: देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह काशी को करोड़ों की सौगात देंगे। ऐसे में उनके भव्य स्वागत के लिए नमामि गंगे (Namami Gange) ने दशाश्वमेध घाट पर धार्मिक तरीके से पीएम मोदी का अभिनंदन किया। पीएम मोदी के नाम से विशेष गंगा आरती की गई तो वहीं आरती में उनके तस्वीर को शामिल कर के फूलों से स्वागत लिखा गया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा। स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के पीएम मोदी द्वारा दिए गए संदेश के तहत गंगा तलहटी की सफाई की गई। राष्ट्रध्वज लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष के सर्वांगीण विकास के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। लोगों से पालीथिन मुक्त काशी और गंगा घाट का आवाह्न किया।

नमामि गंगे (Namami Gange) काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी में पीएम मोदी हमेशा से खास हैं और रहेंगे। काशी की स्वागत परंपरा संस्कृति और अध्यात्म से सराबोर रही है। माँ गंगा की आरती कर हमने राष्ट्र के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है। स्वच्छता ही आरोग्य जीवन का आधार है। यह संदेश प्रसारित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here