पुलिस लाइन में मृत पुलिसकर्मी के शोक सम्मान का किया गया आयोजन

0
police line

पुलिस अधीक्षक बाँदा (Banda), अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर मृत पुलिकर्मी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

आज पुलिस लाइन (police line) में मृत पुलिसकर्मी के सम्मान में शोक सलामी का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी महुटा थाना अतर्रा के पद पर तैनात उ0 नि0 श्री श्याम प्रकाश की मा0 उच्च न्यायालय से सीए दाखिल कर वापस बाँदा आते समय जनपद चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के पास सड़क दुर्घटना में असामयिक दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस लाइन (police line) बाँदा में शोक सलामी दी गई जिसमें पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मृत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई।

मूल रुप से जनपद प्रयागराज के रहने वाले उपनिरीक्षक के परिजन भी इस दौरान उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री अभिनंदन द्वारा शोकाकुल परिवार के लोगों को ढ़ाढस बंधाया गया तथा कहा गया कि अपार दुःख के समय में पूरा पुलिस परिवार मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here