बलिया: पति ने पत्नी को निकाला घर से बाहर, बेटी संग रहने को हुई मजबूर

0
Ballia

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से है, जहाँ बलिया (Ballia) के दुबहड़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जनाड़ी गांव की रहने वाली पीड़िता सुशीला देवी ने अपने पति और पट्टीदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया हैं। सुशीला देवी ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए बलिया के डीएम एसपी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता सुशीला की मानें तो पिछले 8 साल से वह अपने बेटी के घर रहने को मजबूर है। वही उन्होंने बताया कि पति से कोई मदद भी नहीं मिल रही है जिसे लेकर न्यायालय में मुकदमा भी किया है। वही सुशीला देवी ने बताया कि मैं काफी ज्यादा बीमार हूं। मुझे ऑपरेशन कराना है। मेरे पास ₹5 भी नहीं है, जिस वजह से मैं दर दर की ठोकर खा रही हूं। कहीं भी मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। मै अधिकारियों का चक्कर काट रही हूँ। मग़र कोई कार्यवाही या सुनवाई नहीं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here