Homeन्यूज़क्राइमWest Bengal: मामूली विवाद में पति ने पत्नी को हंसिए से काटा

West Bengal: मामूली विवाद में पति ने पत्नी को हंसिए से काटा

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान गांव में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों झारखंड से दिहाड़ी करने यहां आए थे। पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। जब लोगों ने यह नजारा देखा तो वे दंग रह गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी पति को रस्सी से बांध दिया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। हत्या की घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरसअल, यह घटना पूर्व बर्दवान के भतार थाना क्षेत्र के राजीपुर गांव में हुई। तीन दिन पहले झारखंड के दुमका का रहने वाला युवक सुरेश मड्डी अपनी पत्नी मुंगली मड्डी और बच्चे के साथ राजीपुर के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ शेख के धान के खेत में दिहाड़ी मजदूर करने के लिए आया था।

काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद 

दंपती खेत मालिक युसुफ शेख के घर के पास बने कच्चे झोपड़े में रह रहा था। रविवार की शाम को सुरेश शराब के नशे में पत्नी के पास पहुंचा। बताया गया कि मुंगली अभी खेत पर काम करने नहीं जा रही थी। वहीं, सुरेश खुद तो काम करने नहीं जा रहा था, लेकिन पत्नी को काम पर जाने का दबाव बना रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। रात बीत जाने के बाद सोमवार सुबह भी काम पर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच सुरेश ने हंसिये से मुंगली पर हमला कर दिया। पहले तो उसने बांस से पत्नी को जमकर पीटा। फिर गुस्से में हंसिया उठाया और पत्नी के गले और शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए। खून से लथपथ मुंगली ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

लोगों ने सुरेश को पेड़ से बांधा

आस-पास मौजूद लोगों ने जब मुंगली की चीखने की आवाज सुनी तो वह सभी उनके झोपड़ी की ओर दौड़े। मगर, उनके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने आरोपी पति सुरेश को रस्सी की मदद से पेड़ से बांध दिया। फिर भातार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चुरी भिजवाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular