Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी पुलिस ने बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप

कौशाम्बी पुलिस ने बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप

कौशाम्बी: वाहन चेकिंग के दौरान संदीपन घाट थाना पुलिस (Kaushambi police) ने 19836 सीसी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिस कंटेनर में शराब लदी थी, पुलिस ने उस कंटेनर को भी मौके से अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की कार्यवाही देख चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिखा पढ़ी कर उसे सीज कर दिया है। पुलिस ने 19836 शीशी शराब को अपने कब्जे में लेकर, लिखा पढ़ी कर चालक के ऊपर कार्यवाही की है। बरामद की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। अब सवाल उठता है कि शराब माफिया कौन है? अभी पुलिस के हाथ शराब माफिया के गिरेहबान तक नहीं पहुँच सके हैं।

पंजाब से चला था कंटेनर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब से एक कंटेनर में 19836 सीसी अवैध शराब लेकर ट्रक चालक चला था। वाहन चेकिंग के दौरान संदीपन घाट थाना पुलिस ने तेरह मील के पास वाहन को रोक लिया। जब वाहन की चेकिंग की तो उसमें 19836 सीसी में 7250 लीटर लगभग विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन और बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है। वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। ड्राइवर मुक़द्दर पुत्र राजेंद्र निवासी अलवर राजस्थान के विरुद्ध लिखा पढ़ी कर दी है। लेकिन अभी तक ड्राइवर ने यह नहीं बताया कि किस शराब माफिया द्वारा तस्करी कर शराब तस्करी की जा रही थी।

शराब माफिया को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी कराकर शराब तस्करों की रीढ़ तोड़ने की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि क्या शराब माफिया के गिरेहबान तक कौशांबी पुलिस (Kaushambi police) के हाथ पहुँच पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular